Searching...
Wednesday, October 24, 2018

दरोगा भर्ती : पांच हजार दरोगा और होंगे भर्ती, तैयारी शुरू, नवम्बर में अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

पांच हजार दारोगा और होंगे भर्ती


अगले माह आएगा दारोगा भर्ती 2016 का रिजल्ट : भर्ती बोर्ड जल्द दारोगा भर्ती-2016 का रिजल्ट जारी करने की भी तैयारी में है। बताया गया कि अगले माह रिजल्ट आ सकता है। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस पुरुष/महिला, प्लाटून कमांडर व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 3307 पदों के लिए दिसंबर 2017 में परीक्षा हुई थी।

तैयारी शुरू, नवंबर में अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

33 अभ्यर्थियों पर मुकदमे की तैयारी1दारोगा भर्ती-2016 की अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा के दौरान कई अभ्यर्थियों की अंगुलियों के निशान व तस्वीरों का मिलान नहीं हो सका था। संदेह के घेरे में आए अभ्यर्थियों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी, जिसमें फोरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल किये गये थे। कमेटी ने रिपोर्ट भर्ती बोर्ड को दे दी है, जिसमें 33 अभ्यर्थी फर्जी पाये गये। इनमें 18 अभ्यर्थी ऐसे भी हैं, जो संदेह के घेरे में आने के बाद भर्ती बोर्ड व कमेटी के सामने ही नहीं आये। भर्ती बोर्ड अब इन अभ्यर्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।


राज्य ब्यूरो, लखनऊ : यूपी पुलिस में सिपाही के पदों पर बंपर भर्ती के साथ ही करीब पांच हजार दारोगाओं की भर्ती की भी तैयारी है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक नवंबर में दारोगा भर्ती-2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि 51216 पदों पर सिपाहियों की भर्ती प्रकिया के साथ ही दारोगा भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

भर्ती बोर्ड को दारोगा के करीब पांच हजार पदों पर भर्ती का अधियाचन मिला है। जिसके तहत उपनिरीक्षक सिविल पुलिस व पीएसी में प्लाटून कमांडर के पदों पर सीधी भर्ती होगी। उपनिरीक्षक सिविल पुलिस के कुल पदों का 20 फीसद हिस्सा महिला उपनिरीक्षक के लिए आरक्षित होगा। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों 2192 उपनिरीक्षकों की निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई थी। जबकि करीब साढ़े सात हजार मुख्य आरक्षी पदोन्नत होकर उपनिरीक्षक बने थे। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष/डीजी जीपी शर्मा ने बताया कि भर्ती बोर्ड जल्द उपनिरीक्षक भर्ती-2018 के कुल पद व विस्तृत प्रोग्राम जारी करेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

0 comments:

Post a Comment