Searching...
Saturday, November 9, 2019

स्नातक (एलटी ग्रेड शिक्षक) भर्ती 2018 : सात विषय का सत्यापन पूरा, छह बाकी

5:46:00 PM


लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड शिक्षक) भर्ती 2018 के सात विषयों में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन पूरा होने के साथ ही अब शेष छह विषयों में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठी है।

इन सात विषयों का सत्यापन पिछले माह शुरू हुआ था, जो आठ नवंबर तक चला। प्रतियोगी छात्र इस भर्ती में शामिल हिन्दी और सामाजिक विज्ञान के परिणाम को घोषित करने की मांग को लेकर 13 नवंबर को आयोग दफ्तर के सामने होने वाले प्रदर्शन में यह मामला भी प्रमुखता से उठाएंगे।

एलटी ग्रेड समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान का कहना है कि पेपर लीक के विवाद की वजह से यह भर्ती प्रक्रिया पहले ही काफी विलंबित हो चुकी है इसलिए इसमें और देरी न करते हुए जिन सात विषयों का सत्यापन पूरा हो चुका है उनके चयन की संस्तुति शासन को भेजी जाए, साथ ही शेष छह विषयों के सत्यापन का कार्यक्रम जल्द जारी करते हुए हिन्दी और सामाजिक विज्ञान का परिणाम भी शीघ्र घोषित किया जाए।

बकौल विक्की इस भर्ती के लगभग सभी परिणाम हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन घोषित किए गए हैं। इसी तरह इन दोनों विषयों के परिणाम भी सशर्त जारी किए जाएं। पेपर लीक की जांच के नाम पर दोनों विषयों का परिणाम रोकना उचित नहीं है।

0 comments:

Post a Comment