Searching...
Tuesday, August 20, 2019

UPPSC : पीडब्ल्यूडी को वरीयता, सबसे ऊपर कटऑफ, आयोग ने जारी किया एई भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम का कटऑफ

UPPSC : पीडब्ल्यूडी को वरीयता, सबसे ऊपर कटऑफ, आयोग ने जारी किया एई भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम का कटऑफ।

सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा का कटऑफ जारी
August 21, 2019 


राज्य ब्यूरो, प्रयागराज : लंबी प्रतीक्षा के बाद उप्र लोकसेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा 2013 के अभ्यर्थियों का प्राप्तांक व श्रेणीवार कटऑफ अंक जारी कर दिया है। अभ्यर्थी लगातार उसे जारी करने की मांग कर रहे थे। कुछ अभ्यर्थियों ने उसके लिए आयोग पर प्रदर्शन भी किया था। आयोग ने सारी प्रक्रिया पूरी करके मंगलवार को पूरा ब्योरा वेबसाइट 4स्रस्र2ङ्घ.4स्र.ल्ल्रङ्घ.्रल्ल पर अपलोड कर दिया है। ब्योरा 27 अगस्त तक वेबसाइट पर रहेगा।
लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद का असर सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) 2013 पर भी पड़ा। विवाद के चलते लिखित परीक्षा कराने के बाद कापियां जांचने में काफी समय लगा। अभ्यर्थियों के दबाव को देखते हुए आयोग ने कापियों का मूल्यांकन करवाकर मुख्य परीक्षा का परिणाम दो फरवरी 2019 को जारी किया। इसमें 2641 अभ्यर्थी सफल हुए। फिर एक मार्च से चार अप्रैल तक साक्षात्कार कराया गया। तीन मई को 819 सफल अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया। जारी कटऑफ में सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता सिविल में अनारक्षित वर्ग में 541 से 500, एससी में 498 से 431, एसटी में 430 से 471 व अन्य का चयन हुआ है। पीडब्ल्यूडी में सहायक अभियंता सिविल में अनारक्षित वर्ग में 616 से 542, एसटी में 430 से 396, ओबीसी में 542 से 525 व महिला अभ्यर्थियों का 607 से 468 अंक तक चयन हुआ है। लघु सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता सिविल में अनारक्षित वर्ग में 513 से 498, एससी में 430 से 428, ओबीसी में 476 से 472, महिला वर्ग में 363 अंक पर चयन हुआ। लघु सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता यांत्रिक में अनारक्षित वर्ग में 543 से 491, ओबीसी में 476 से 454, महिला वर्ग में 261 अंक पर चयन हुआ। भूगर्भ जल विभाग सहायक अभियंता यांत्रिक में अनारक्षित में 492 से 490, महिला वर्ग में 447, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहायक अभियंता विद्युत में अनारक्षित वर्ग में 490, लघु सिंचाई विभाग सहायक अभियंता कृषि में अनारक्षित वर्ग में 547 से 509, ओबीसी 507 से 479, महिला वर्ग में 468 से 400 अंक तक चयन हुआ। भूगर्भ जल विभाग सहायक अभियंता सिविल में अनारक्षित वर्ग में 500 से 498, महिला वर्ग में 482, सिंचाई विभाग सहायक अभियंता सिविल में दिव्यांग श्रेणी में 280 पर चयन हुआ। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अर¨वद मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक व जन्म तारीख के आधार पर प्राप्तांक देख सकते हैं।













 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment