Searching...
Monday, July 29, 2019

माध्यमिक शिक्षा : प्रधानाचार्य भर्ती 2011 के चार मंडल का रिजल्ट घोषित

अशासकीय कॉलेजों के लिए 163 प्रधानाचार्य चयनित
July 30, 2019 
राज्य ब्यूरो, प्रयागराज: आखिरकार आठ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक कॉलेजों को प्रधानाचार्य मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र से सोमवार को 163 प्रधानाचार्यो के चयन का परिणाम जारी हुआ है, साथ ही उन्हें संस्था का भी आवंटन कर दिया गया है। दैनिक जागरण में सोमवार को ही 2154 कॉलेजों में प्रधानाचार्य न होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई है। देर शाम रिजल्ट जारी कर हुआ है।
चयन बोर्ड ने वर्ष 2011 में 955 प्रधानाचार्य पदों के लिए विज्ञापन जारी करके आवेदन मांगे थे। इसका साक्षात्कार 2014 में शुरू हुआ। इंटरव्यू में गड़बड़ी होने पर हाईकोर्ट ने चयन परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी थी। तब तक कानपुर मंडल को छोड़कर अन्य का साक्षात्कार हो चुका था। काफी दिनों तक रिजल्ट पर जारी स्थगनादेश को रद कराने का प्रयास हुआ। कुछ माह पहले कोर्ट ने चयन बोर्ड को रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया, फिर भी उसका अनुपालन नहीं हो रहा था। अब सचिव की ओर से प्रदेश के चार मंडलों का रिजल्ट जारी हुआ है। इसमें सहारनपुर मंडल में 34, मीरजापुर में 33, वाराणसी में 22 और लखनऊ मंडल के लिए 74 प्रधानाचार्यो का चयन किया गया है। निर्देश था कि हर संस्था यानी कॉलेज के लिए तीन नामों का पैनल भेजा जाए। कई में इसका पालन हुआ है, लेकिन तमाम संस्थाओं में दो ही नाम भेजे गए हैं, क्योंकि तीसरा व्यक्ति अनुपलब्ध रहा है। चयनित बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।










 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment