Searching...
Wednesday, October 17, 2018

पुलिस विभाग में 50 हजार सिपाहियों की होगी भर्ती, मुख्यमंत्री ने गृह विभाग और पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों को इस दिशा में कार्य करने के दिए निर्देश

पुलिस में 50 हजार और सिपाहियों की होगी भर्ती

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : यूपी पुलिस में जल्द करीब 50 हजार और सिपाहियों की भर्ती प्रकिया शुरू किये जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गृह विभाग व उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। गुरुवार को प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार व डीजीपी ओपी सिंह प्रेसवार्ता कर इसका कार्यक्रम साझा करेंगे।

यूपी पुलिस के करीब 35 हजार आरक्षी इन दिनों प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा भर्ती बोर्ड सिपाही नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) तथा आरक्षी पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती-2018 की परीक्षा करा रहा है। 41520 पदों के लिए बीते दिनों लाखों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। हालांकि 18 व 19 जून को हुई द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। भर्ती बोर्ड निरस्त की गई दूसरी पाली की परीक्षा 25 व 26 अक्टूबर को करायेगा।

माना जा रहा है कि इस परीक्षा के पूरा होने के बाद सिपाही के करीब 50 हजार पदों पर नई भर्ती की सूचना जारी की जायेगी। इसके साथ ही पूर्व में फंसी भर्ती की प्रक्रियाओं का निस्तारण भी जल्द कराया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग में करीब 1.45 लाख पद रिक्त हैं। इनमें सबसे अधिक पद सिपाही के हैं। सिपाहियों की कमी लंबे समय से चली आ रही है

0 comments:

Post a Comment