Searching...
Thursday, March 29, 2018

वन विभाग : प्रमोशन वाले पद नहीं होंगे कम, सीधी भर्ती से घटाए जाएंगे रेंज अफसर के पद

6:16:00 PM

वन विभाग में रेंज अफसर के प्रमोशन वाले पद कम नहीं किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने 65 पद सीधी भर्ती से घटाने का निर्णय लिया है। इस बारे में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। वन विभाग ने पहले कुल पदों में 65 पद कम करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया था। डिप्टी रेंजरों के विरोध के बाद मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव वन से रिपोर्ट मांगी थी। उसके बाद निर्णय बदला गया।

 वन विभाग में रेंज अफसर के पद कम करके सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) के पद बढ़ाने की कोशिश अखिलेश सरकार में भी की गई थी। तब डिप्टी रेंज अफसरों ने आंदोलन किया था। तब भी मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद इस पर निर्णय नहीं लिया जा सका था। नई सरकार बनने के बाद फिर रेंज अफसर के 65 पद घटाने की कवायद हुई। इसके बाद डिप्टी रेंजरों के साथ मुख्य वन संरक्षक की बैठक हुई। इसमें सहमति बनी थी कि कुल 661 पदों में 331 प्रमोशन के हैं। ये पद नहीं घटाए जाएंगे। सीधी भर्ती के 330 में 65 पद कम करके एसीएफ के पदों में तब्दील किए जाएंगे। इसके बावजूद प्रमुख सचिव वन के कार्यालय से कुल पदों में से 65 पद घटाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेज दिया गया था।

0 comments:

Post a Comment