Searching...
Tuesday, December 26, 2017

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, बेरोजगारों की सभी समस्याओं के लिए तैयार है ‘सेवायोजन एप’

6:32:00 PM

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी। अब ‘सेवायोजन एप’ आपकी सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार है। इसके लिए बस प्लेस्टोर से ‘सेवायोजन एप’ डाउनलोड करना हैं।राजधानी समेत प्रदेश के सभी 92 सेवायोजन कार्यालयों में बेरोजगारों का पंजीयन किया जाता है। इसके लिए उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ता था। इसे समाप्त करने के लिए सेवायोजन विभाग ने पहले ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था करके लाइन को समाप्त किया था। हलांकि साइबर कैफे से पंजीयन करना बेरोजगारों की जेब पर भारी पड़ने लगा। तो बेरोजगारों की सहूलियत के लिए सेवायोजन विभाग ने अब ‘सेवायोजन एप’ बनाया है। इसके माध्यम से बेरोजगार न केवल नौकरी की जानकारी हासिल कर सकेंगे बल्कि रोजगार मेले के लिए आवेदन भी कर सकेंगे। राजधानी समेत प्रदेश के पंजीकृत 68 लाख बेरोजगारों को इसका लाभ मिलेगा। प्रदेश में 20 लाख बेरोजगारों की आयु 25 से 40 वर्ष के बीच है, जो स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं।

पुराने पंजीयन का नवीनीकरण भी होगा : अगर पंजीयन की समय सीमा समाप्त हो रही है, तो ‘सेवायोजन एप’ से पंजीयन का नवीनीकरण भी करा सकेंगे। बेरोजगार योग्यता के अनुरूप क्या करें? इसकी भी जानकारी एप पर मिल जाएगी। सहायक सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने बताया कि ‘सेवायोजन एप’ बेरोजगारों के लिए नई सौगात है।

0 comments:

Post a Comment