Searching...
Sunday, January 17, 2016

50 हजार से ज्यादा टीचर होंगे भर्ती

📌 विभाग तैयार कर रहे जरूरत के हिसाब से पद बढ़ाने का प्रस्ताव

📌 यूपी सरकार निकालेगी तीन लाख नौकरियां

📌 60 हजार पुलिस, 50 हजार से ज्यादा टीचर होंगे भर्ती

लखनऊ: 12 फरवरी को पेश होने वाले बजट को यूपी कैबिनेट सोमवार को मंजूरी दे सकती है। सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में बजट का प्रस्ताव पेश होगा। पर्यटन निगम के होटलों को बेचने को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट में पर्यटन नीति भी पेश होगी। जिसके तहत होटल बनाने में प्रदेश सरकार मदद करेगी। साथ ही रामपुर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने, सिंधी पंजाबी अकादमी के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 वर्ष किए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा।

सूत्र बताते हैं कि पुलिसकर्मियों के तकरीबन 60 हजार पद खाली हैं। इनकी घोषणा इस बजट में हो सकती है। इसके अलावा करीब 20 हजार नए पदों की जरूरत का भी प्रस्ताव विभागीय स्तर पर तैयार है। यही नहीं करीब सवा लाख खाली मास्टर के पदों में से 50 हजार के आसपास शिक्षकों की भर्ती का भी रास्ता इस बजट में बनाया जा रहा है। नगर विकास विभाग सफाई कर्मचारियों के 40 हजार खाली नियमित पदों के अलावा शहर की बढ़ती जरूरतों के हिसाब से नए पदों के सृजन पर विचार कर रहा है।

1 comments: